मोरनी: श्री गुरु रविदास सभा नालागढ़ रोड़ पिंजौर द्वारा 23 फरवरी को विशाल जागरण हवन व ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री गुरु रविदास सभा नालागढ़ रोड पिंजोर के प्रधान संदीप बैंस, चेयरमैन सुरेंद्र नंबरदार, महासचिव एवं पार्षद पवन कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि 23 फरवरी को विशाल जागरण हवन व ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 24 फरवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा महाराज की 647 की जयंती महोत्सव मनाई जाएगी।