मोरनी: मोरनी में भाजपा मंडल की बैठक में की सीएम और पीएम को खूब प्रशंसा, मोरनी धर्मशाला में हुई बैठक
मोरनी भाजपा की बैठक आज मोरनी धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन पर मंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी जैसे ईमानदार पीएम, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसे CM बैठे हैं ।