मोरनी: मोरनी बीडीपीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय में CM फ्लाइंग की छापेमारी, मौक़े पर नहीं मिले अधिकारी व कर्मचारी
पंचकूला जिला के मोरनी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम के द्वारा सोमवार को छापेमारी की गई। मुख्यमंत्री उड़ान दस्ता की टीम के द्वारा यह छापेमारी बीडीपीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय में की गई। मिली जानकारी अनुसार समय सुबह 11बजे से 12 बजे तक टीम के द्वारा जांच की गई। जांच में बीडीपीओ कार्यालय मोरनी में 17 में से सिर्फ 4 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मिले।