मोरनी: रायपुर रानी, मोरनी मार्ग पर टांगरी नदी के नजदीक पलटी ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली, सड़क मार्ग पर लगा जाम
रायपुर रानी मोरनी मार्ग पर टांगरी नदी के नजदीक आज पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही की इस सड़क हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। इसके बाद पुलिस की टीम मौका पर आई और सड़क मार्ग को खुलवाया गया।