मोरनी: जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम "हम आपके द्वार" के तहत गांव मुरादनगर और रताटिब्बी में पहुंचे जजपा के प्रदेश प्रवक्ता
जन संपर्क अभियान के कार्यक्रम "हम आपके द्वार"के तहत कालका विधानसभा के गांव मुरादनगर, रताटिब्बी में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी और मौके पर उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओ का समाधान करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ बलकार ठरवा, हेमंत शर्मा हंगोला, मोहन मुरादनगर, रगबीर रामपुर मौजूद रहे।