मोरनी: भोजराजपुरा में चलो गांव की ओर अभियान के तहत भाजपा की नीतियों से ग्रामीणों को करवाया गया अवगत
मोरनी खंड के भोजराजपुरा में ”चलो गांव की ओर" अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों को केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी देने के लिए बूथों पर पहुंचे और लोगों से चर्चा की। मोरनी भाजपा के बीसी सेल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बालदवाला के सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार के साथ कई क्षेत्र के काफी लोगों से वार्तालाप किया।