उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव से Jio नेटवर्क को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में Jio का टावर लगा होने के बावजूद लंबे समय से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 5G नेटवर्क भी नहीं मिल रहा था।
इसी बीच Jio टावर की देखरेख के लिए एक कर्मचारी गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे रोककर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक Jio कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक कर्मचारी को नहीं छोड़ा जाएगा।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। #Fatehpur #FatehpurNews #Jio #JioNetwork #Jio5G #JioNews #NetworkProblem #UPNews #UPNewsToday #ViralVideo #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026