सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने उन पर 8 गोलियां दागीं।
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जबकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। लोगों ने थाना घेराव कर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।
वहीं, आरोपी के घर में आग लगाए जाने की भी खबर है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। #Sitamarhi #SitamarhiNews #SitamarhiCrime #BiharNews #BiharCrime #CrimeNews #MurderNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #CrimeUpdate #LawAndOrder #ViralNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Sep 12, 2026