हाथरस: चक्की वाली गली अलगर्जी गली ढलान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चक्की वाली गली अलगर्जी गली ढलान से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जेल भेज दिया है।