हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नगला हीरा सिंह निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक...
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर गांव नगला हीरा सिंह निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।