हाथरस: गांव चूरसेन में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल
गांव चूरसेन में रविवार को मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। डाक्टरों ने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया है। इसी क्रम में दोनों घायल पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।