हाथरस: कस्बा हाथरस जंक्शन में 15 वर्षीय लड़की के साथ चाचा ने की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने लड़की का किराया डाक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा हाथरस जंक्शन में 15 वर्षीय लड़की के साथ चाचा ने मारपीट कर दी, मारपीट में लड़की घायल हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लड़की का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। लड़की के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है।