हाथरस: गांव नगला खोड़ा में युवक को सांप ने काटा हालत बिगड़ने पर युवक को परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
जनपद हाथरस के गांव नगला खोड़ा में बीती रात एक युवक को सांप ने काट लिया, सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार जारी है।