हाथरस: वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के दृष्टिगत DM अर्चना वर्मा ने कोषागार डबल लॉक का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के दृष्टिगत आज कोषागार डबल लॉक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डबल लॉक कक्ष का मुआयना किया। जहां, उन्होंने जनरल स्टांप, एडवोकेट वेलफेयर स्टांप, रेवेन्यू स्टांप, नोटरी स्टांप और इंश्योरेंस पंजिका का अवलोकन किया है।