स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम भाटनी एवं आदमपुर में पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्क स्वामित्व रजिस्ट्री संपन्न
..
मध्यप्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विदिशा श्री मनीष कुमार जैन की उपस्थिति में ग्राम भाटनी एवं ग्राम आदमपुर में स्वामित्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्क स्वामित्व रजिस्ट्री संपन्न कराई गई। योजना क्रियान्वयन के दौरान श्री मोतीराम पिता भाव सिंह ग्राम आदमपुर ऐसे ही श्री हाकम खान पिता उमर खान ग्राम आदमपुर अपने स्वामित्व की रजिस्ट्री प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्न दिखे। साथ ही अन्य पात्र हितग्राहियों की भी नि:शुल्क स्वामित्व रजिस्ट्री की गई।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विदिशा श्री मनीष कुमार जैन ने बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के मालिकाना हक को सशक्त बनाने तथा आमजन को उनके अधिकार दिलाने की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे आयोजित शिविर/कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें। इस अवसर पर संबंधित राजस्व पटवारी, पंचायत सचिव, सहायक और सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #स्वामित्व_योजना #vidisha