सेवा संकल्प अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित बासौदा के दो शासकीय महाविद्यालयों में लगभग 130 लाभार्थियों ने प्राप्त किया
..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय, विदिशा द्वारा शुक्रवार को बासौदा के दो शासकीय महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए गए। शासकीय एस.जी.एस. महाविद्यालय बासौदा एवं सुभद्रा शर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बासौदा परिसर में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा परिवहन संबंधी सेवाओं को सहज और सुलभ बनाना रहा।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी जानकारी -
शिविरों में जिला परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लाभार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागि।यों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है। इस दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी एवं सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई -
शिविर के दौरान लर्निंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक प्रतिभागियों को आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन संबंधी जरूरी जानकारी से अवगत कराया गया। परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाते हुए लाभार्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों महाविद्यालयों में आयोजित शिविरों के माध्यम से लगभग 130 लाभार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा लर्निंग लाइसेंस सुविधा का लाभ लिया।
सुरक्षित यातायात के लिए जागरूकता पर जोर -
जिला परिवहन कार्यालय, विदिशा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही परिवहन संबंधी सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुलभ रूप में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से विशेष रूप से युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और जिम्मेदार वाहन चालक बनने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलती है। #SevaSankalpAbhiyan #Vidisha
3 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026