Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
newsbankaprime
#सावन पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ बांका, मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़ #followmeonfacebook #highlightseveryone #ritusingh
Banka, Banka
| Aug 28, 2026
#सावन
#followmeonfacebook
#highlightseveryone
#ritusingh
MORE NEWS
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, ताराकुरा का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद #Banka #DistrictMagistrate #AnshulAgrawal #BankaAdministration #Chandan #Tarakura #AmbedkarHostel #StudentInteraction #PrernaSatra #SantRavidasJayanti #Education #StudentDevelopment #GoodGovernance #DistrictAdministration
Banka, Bihar | Aug 28, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला राजमार्ग सुरक्षा दल एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हिट एंड रन मामलों, यातायात नियमों के अनुपालन, ओवरलोडिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। हिट एंड रन मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी कुल 381 मामलों को भुगतान हेतु जनरल इंश्योरेंस काउंसिल को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र मामलों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। नॉन हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक को निर्देश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों को परिवहन विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। वाहनों की ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिमाह 90 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार औचक निरीक्षण एवं छापामारी अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिले में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, आरसीडी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी की संयुक्त समिति गठित करने का निर्देश दिया। समिति द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। रोड साइनेज की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जिले के प्रमुख मार्गों पर आवश्यक रोड साइनेज का प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरसीडी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवश्यकतानुसार संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, विशेषकर बच्चों के आवागमन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी संकेतक लगाने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के अन्य प्रमुख मार्गों कहीं भी सड़क पर गड्ढे हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरने तथा सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका के अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग, बांका की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में फर्जी तरीके से हाजिरी संधारित करने वाले दोषी शिक्षकों पर इसे अपराध मानते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इस कार्य में प्रधानाध्यापक को सम्मिलित मानते हुए उनके विरूद्ध भी यथोचित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय, मॉडल विद्यालय, आवासीय छात्रावास का निरीक्षण माह में दो बार करने का निदेश दिया गया। समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, प्रधानाध्यापक / शिक्षकों का समय पर कक्षा में नहीं पहुँचना, अनुपस्थित रहना, समय पर परीक्षा का संचालन नहीं करना, परीक्षाफल का समय पर प्रकाशन नहीं करना। अनाधिकृत तरीके से फीस / शुल्क की वसूली करना, बिजली नहीं होना, प्रयोगशाला संचालित नहीं होना, बैठने की व्यवस्था नहीं होना, पेजयल एवं शौचालय की समस्या होना या साफ-सफाई की कमी होना या विधि व्यवस्था आदि से संबंधित शिकायतें संज्ञान में आने अपेक्षित कार्रवाई की जाय तथा उक्त व्यवस्था के अनुपालन में शिक्षक या प्रधानाध्यापक के स्तर से लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। विद्यालय में छात्र उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए टोला सेवक/तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवकों के कार्यों की समीक्षा करने एवं छात्रों को विद्यालय नहीं लाने वाले / कार्य नहीं करने वाले टोला सेवकों/तालिमी मरकज के विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रेस कतरण के आधार पर नकारात्मक खबरों पर उचित कार्रवाई करने, ग्रास रूट पर आ रही समस्या के निदान, डिजिटल लाईब्रेरी, प्रयोगशाला का उपयोग छात्रों से कराने, आई०सी०टी० लैब के संचालन का मानीटरिंग करने, नवाचार कार्य अंतर्गत इस्पायर अवार्ड कार्य को अच्छे ढंग से कराने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी नव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के कार्यों एक चेकलिस्ट प्वाईट टू प्वाईंट बनाकर देने का निदेश दिया गया ताकि उसके अनुरूप बी०ई०ओ० कार्य कर सके। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में वेंडर द्वारा दिये जा रहे खाद्य सामग्री, फल, अंडा की गुणवता निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से चेक करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही नेताजी आवासीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं को दिये जा रहे भोजन एवं साफ-सफाई का जायजा अनिवार्य रूप से लेंगे। सभी शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के पश्चात् विद्यालयों में अपेक्षित बदलाव नजर इसके अनुरूप कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सभी संभाग प्रभारी, सभी अभियंता सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
आज समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में विद्युत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विद्युत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रिड उपकेंद्र अमरपुर, बौंसी एवं बेलहर, इंग्लिशमोर, रजौन एवं ककवारा में निर्माणाधीन शक्ति उपकेंद्र तथा उनसे संबंधित ट्रांसमिशन लाइन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कृषि विद्युत समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अमरपुर के अंतर्गत Billing Efficiency की समीक्षा के दौरान बांका आपूर्ति प्रमंडल में 73 प्रतिशत तथा अमरपुर आपूर्ति प्रमंडल में 72 प्रतिशत उपलब्धि पाई गई। दोनों प्रमंडलों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनों कार्यपालक अभियंताओं को बिलिंग एफिशिएंसी में पर्याप्त सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Remittance की समीक्षा के दौरान बांका विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 71 प्रतिशत तथा अमरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 58 प्रतिशत उपलब्धि पाई गई। अमरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में रेमिटेंस का प्रतिशत काफी कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने खेद प्रकट किया तथा इसमें पर्याप्त सुधार लाने के लिए कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण पर विशेष जोर देते हुए जिले में विद्युत चोरी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य योजना के तहत बौंसी प्रखंड में निर्माणाधीन विद्युत पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) के कार्य की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को 30 दिसंबर, 2026 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत समृद्धि योजना के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत परियोजना, बांका को संबंधित कार्यों को 30 सितंबर, 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान बांका एवं अमरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने खेद प्रकट किया। उन्होंने दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को कनीय विद्युत अभियंतावार लक्ष्य निर्धारित कर रजिस्ट्रेशन में पर्याप्त सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग की सभी परियोजनाओं एवं योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने, बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण में सुधार लाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज चांदन प्रखंड अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, ताराकुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा छात्रावास परिसर का जायजा लिया गया तथा साफ-सफाई, स्वच्छता एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य व्यवस्थाओं की जाएगा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को छात्रावास परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा छात्रावास में कार्यरत कर्मियों एवं शिक्षकों से वार्ता की गई। उन्होंने छात्रों के पठन-पाठन, शैक्षणिक प्रगति एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाए तथा उनकी रुचि, क्षमता एवं आवश्यकता के अनुरूप पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण से जिला पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए शिक्षकों एवं छात्रावास प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। जिला पदाधिकारी द्वारा वर्ग प्रथम के बच्चों से भी संवाद किया गया तथा उनसे उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय से संबंधित विषयों पर जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा छात्रावास के बच्चों के साथ भोजन भी ग्रहण किया गया। इसके माध्यम से उन्होंने बच्चों के साथ सहज संवाद स्थापित करते हुए भोजन एवं छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्रावास के रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान रसोईघर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं हाइजीन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रसोईघर एवं परिसर की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया तथा संबंधित कर्मियों को भविष्य में भी साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सफलता के लिए आवश्यक मूलभूत गुणों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने संत रविदास जी के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, मानवता एवं प्रगतिशील विचारों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा को अपने जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने छात्रावास एवं विद्यालय द्वारा बच्चों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं को राज्य सरकार की सौगात! विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ । Samrat Choudhary #StudentSahyogPortal #VidhyarthiSahyogShivir #StudentSupport #StudentWelfare #ResponsiveGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चांदन प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी कटसकरा पंचायत के ग्राम फुलहरा महादलित टोला स्थित पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित फुलहरा पंचायत में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। प्रशासन के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में विकास शिविर आयोजित होने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शिविर के माध्यम से प्रशासन के सीधे गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष प्रसन्नता एवं विश्वास का भाव देखने को मिला। प्रत्येक गुरुवार को विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बांका जिले में कुल 509 विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित विकास शिविरों में शंभूगंज प्रखंड में 57, फुल्लीडुमर में 33, धोरैया में 60, बांका में 46, कटोरिया में 41, चांदन में 44, बेलहर में 50, बाराहाट में 28, बौंसी में 39, अमरपुर में 59 तथा रजौन प्रखंड में 52 विकास शिविरों का किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेहद खुशी और गर्व का दिन है। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। संत रविदास जी ने समाज में समरसता, भाईचारे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो मार्ग दिखाया था, उसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि राज्य का कोई भी नागरिक कल्याणकारी योजनाओं से अछूता न रहे। इसी उद्देश्य से विकास शिविरों के माध्यम से सरकार की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। विकास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएं, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित कुल 22 योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर से पूर्व पंचायत स्तर के सभी कर्मियों द्वारा गांव-गांव एवं घर-घर जाकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर के दिन शिविर स्थल पर संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में जिले में 5 डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है, जिनकी कुल आवासन क्षमता 300 है। इसके अतिरिक्त 720-720 आवासन क्षमता वाले 2 आवासीय विद्यालय भी सफलतापूर्वक संचालित हैं। इन आवासीय विद्यालयों में बच्चों को सरकार द्वारा उत्कृष्ट स्तर की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल क्लासरूम एवं सुसज्जित लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भविष्य की योजनाओं के तहत जिन प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है, वहां 100 क्षमता वाले नए छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं, बांका में बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन आपके द्वार तक आया है। सभी ग्रामीण विकास शिविरों की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं और सरकार द्वारा संचालित 22 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का पात्रता के अनुसार पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं को राज्य सरकार की सौगात! महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस दीदी की तैनाती माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का ऐतिहासिक कदम। #BiharKiPoliceDidi #बिहार_की_बहनें #BahnokaSammanSarkarKiPahchan #MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati #RakshaBandhan #WomenEmpowerment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 27, 2026