जिला पदाधिकारी, बांका के अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग, बांका की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में फर्जी तरीके से हाजिरी संधारित करने वाले दोषी शिक्षकों पर इसे अपराध मानते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इस कार्य में प्रधानाध्यापक को सम्मिलित मानते हुए उनके विरूद्ध भी यथोचित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय, मॉडल विद्यालय, आवासीय छात्रावास का निरीक्षण माह में दो बार करने का निदेश दिया गया।
समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, प्रधानाध्यापक / शिक्षकों का समय पर कक्षा में नहीं पहुँचना, अनुपस्थित रहना, समय पर परीक्षा का संचालन नहीं करना, परीक्षाफल का समय पर प्रकाशन नहीं करना। अनाधिकृत तरीके से फीस / शुल्क की वसूली करना, बिजली नहीं होना, प्रयोगशाला संचालित नहीं होना, बैठने की व्यवस्था नहीं होना, पेजयल एवं शौचालय की समस्या होना या साफ-सफाई की कमी होना या विधि व्यवस्था आदि से संबंधित शिकायतें संज्ञान में आने अपेक्षित कार्रवाई की जाय तथा उक्त व्यवस्था के अनुपालन में शिक्षक या प्रधानाध्यापक के स्तर से लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।
विद्यालय में छात्र उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए टोला सेवक/तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवकों के कार्यों की समीक्षा करने एवं छात्रों को विद्यालय नहीं लाने वाले / कार्य नहीं करने वाले टोला सेवकों/तालिमी मरकज के विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रेस कतरण के आधार पर नकारात्मक खबरों पर उचित कार्रवाई करने, ग्रास रूट पर आ रही समस्या के निदान, डिजिटल लाईब्रेरी, प्रयोगशाला का उपयोग छात्रों से कराने, आई०सी०टी० लैब के संचालन का मानीटरिंग करने, नवाचार कार्य अंतर्गत इस्पायर अवार्ड कार्य को अच्छे ढंग से कराने का निदेश दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी नव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के कार्यों एक चेकलिस्ट प्वाईट टू प्वाईंट बनाकर देने का निदेश दिया गया ताकि उसके अनुरूप बी०ई०ओ० कार्य कर सके।
सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में वेंडर द्वारा दिये जा रहे खाद्य सामग्री, फल, अंडा की गुणवता निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से चेक करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही नेताजी आवासीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं को दिये जा रहे भोजन एवं साफ-सफाई का जायजा अनिवार्य रूप से लेंगे। सभी शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के पश्चात् विद्यालयों में अपेक्षित बदलाव नजर इसके अनुरूप कार्य करेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सभी संभाग प्रभारी, सभी अभियंता सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026