गोरखपुर: कुवैत अग्निकांड में जिले के दो लोगों की मौत के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे शव
कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए गोरखपुर के गुलरिहा निवासी जयराम गुप्ता और गोरखनाथ थाना क्षेत्र के निवासी अंगद गुप्ता का शवआज गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर एटीएम फाइनेंस विनीत कुमार सिंह द्वारा 100 को एंबुलेंस से मृतकों के निवास स्थान भेजा गया। विनीत कुमार सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार मृतकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।