गोरखपुर: 147.50 ग्राम अवैध गांजे के साथ गोरखनाथ पुलिस ने एक महिला को नाथमलपुर से किया गिरफ्तार
गोरखनाथ पुलिस ने सरावती देवी नाम की एक महिला को 147.500 ग्राम अवैध गांधी के साथ नथमलपुर से गिरफ्तार किया है। एसएसपी पीआरओ सेल से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ गोरखनाथ थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे अदालत ने जेल भेज दिया।