बांसगांव: मेहरौली ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार के सामने गाय आने से कार बाइक को टक्कर मारते हुए ऑटो से टकराई, बाइक सवार की हुई मौत
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली ढाबा के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से टकरा कर कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मारते हुए आटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और गाय की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और एक यात्री घायल हो गया।