गोरखपुर: 10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को रामनगर से गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार तिवारी और उनकी टीम द्वारा अभियुक्त मनोज निषाद उर्फ तिवारी निवासी सेमरा देवी प्रसाद कठउर थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर को 10.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है और अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।