गोरखपुर: बीती रात एसएसपी ने जिले की ग्रामीण क्षेत्र के थानों के किए औचक निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बीती देर रात गोरखपुर ग्रामीण के थानों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। एसएसपी ने कहा कि बीट पुलिस ऑफिसर, चौकीदार, हल्का दरोगा, चौकी इंचार्ज और थानेदार सभी मिलकर जनता से समन्वय स्थापित करें और अपराध को रोकने में जनता की मदद ले। उन्होंने रात्रि गश्त भी बढ़ाने के निर्देश जारी किए।