गोरखपुर: सदर तहसील अंतर्गत महात्मा गांधी आईटीआई कॉलेज में 67 छात्रों में वितरित किया गया टैबलेट
गोरखपुर के सदर तहसील अंतर्गत खानीपुर के महात्मा गांधी आईटीआई कॉलेज में छात्र व छात्राओं में तकनीकी ज्ञान बढ़ाने की दृष्टिगत और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार 67 छात्रों में आज टैबलेट का वितरण किया गया। इसकी जानकारी आईटीआई के प्रबंधक ने दी उन्होंने बताया कि सरकार के मनसा अनुसार छात्रों में तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से टैबलेट का वितरण किया गया है।