भीलवाड़ा: पीपलूंद में जमीनी विवाद के चलते घर के बाहर बैठे दो चचेरे भाइयों पर दबंगों ने किया हमला
जहाजपुर थाना क्षेत्र के पीपलूंद में सोमवार रात करीब 11 बजे जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घर के बाहर बैठे दो चचेरे भाईयों पर लोहे के सरियों, डंडों ओर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।