शाजापुर: ग्राम सेतखेड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक भैंस की हुई मौत
शाजापुर जिले की ग्राम सेतखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। रविवार को शाम 4:बजे गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई।इस दौरान ग्राम सेतखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से जयराम पिता तोलाराम गुर्जर की भैंस की मौत हो गई।जय राम ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के सामने भैंस बंधी हुई थी, इस दौरान उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे भैंस की मौत हो गई।