शाजापुर: काकड़ी बिजाना जोड़ पर अज्ञात बाइक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ घायल, इलाज जारी
सतगाँव के काकड़ी बिजाना जोड़ पर अज्ञात बाइक सवारों ने बाइक से जा रहे युवक ईश्वर पिता नागुलाल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ईश्वर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर में भी फैक्चर हुआ है । सूचना मिलने पर लाल घाटी थाने की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल ईश्वर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।