शाजापुर: दशहरा पर्व के दूसरे दिन मक्सी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन, भक्तों ने धूमधाम से निकाला चल समारोह
मक्सी में दशहरे के दूसरे दिन परंपरा अनुसार रविवार को शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पांडालों विराजित दुर्गा प्रतिमाओं का कनसिया नाका खान पर विसर्जन किया गया। इसके पूर्व दुर्गा प्रतिमाओं के साथ नगर में चल समारोह निकाला गया जिसमें बेंड बाजो, ढोल ,ताशों के साथ झांकियां और लोक नृत्य भी शामिल रहे ।