शाजापुर: बेरछा में रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, देर रात तक चला आयोजन
बेरछा में नवरात्रि में देवी की आराधना के बाद शनिवार रात को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे क्षेत्र में उत्साह से मनाया गया। स्थानीय सुन्दरसी तिराहे से राम लक्ष्मण हनुमान की रथयात्रा प्रारंभ हुई। जो पूरे नगर भृमण के बाद दशहरा मैदान पहुची। यहां पूजन के पश्चात बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।