शाजापुर: मक्सी में रावण के पुतले का धूमधाम से दहन, मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा, देर रात तक चला आयोजन
मक्सी में रावण के पुतले का धूमधाम से दहन किया गया। यहां पर रावण का 51 फीट ऊंचा आकर्षक पुतला बनाया गया था। पुतला बनाने वाले कलाकारों का भी आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। रावण के पुतले को दहन करने के पूर्व रामायण का पाठ भी किया गया। इसके साथ ही आयोजन समिति द्वारा नगर की गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया।