टिकट कटने के बाद पहली बार बोले नरोत्तम मिश्रा, संगठन के फैसले पर जताया भरोसा
कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील, बोले पार्टी का हर निर्णय सर्वोपरि, सभी मिलकर करेंगे काम
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
टिकट नहीं मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी संगठन के निर्णय पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शांत रहने तथा किसी भी तरह की नाराजगी या विरोध से बचने की अपील की। मिश्रा ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उनके इस बयान को पार्टी के प्रति अनुशासन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
#BJP #narottammishra #Datia #दतिया #बीजेपी #BJPMP #मध्यप्रदेश #viralvideoシ
Orai, Jalaun | Jul 11, 2026