पोड़ैयाहाट: सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने पोड़ैयाहाट में मोटरसाइकिल शोरूमों और एटीएम का निरीक्षण किया
सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने पोड़ैयाहाट के मोटरसाइकिल शोरूम और एटीएम का निरीक्षण किया। पोड़ैयाहाट के थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि सभी बाइक दुकानों में जाकर रोड सेफ्टी के लिए अपनाए जा रहे मापदंडों की जानकारी ली गई। अनिवार्य रूप से सभी दुकानदारों को बाइक के साथ दो हेलमेट बेचने का निर्देश दिया गया।एसबीआई एटीएम की भी सुरक्षा जांच की गई।