चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण पर एफआईआर, यूनेस्को धरोहर क्षेत्र में सख्ती, कैफे और होटल पर भी होगी कार्रवाई
यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर एवं भारत सरकार द्वारा संरक्षित चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण कराने पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई उप मण्डल चित्तौड़गढ़ के संरक्षण सहायक प्रेमचन्द शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।