कोंडागांव: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोंडागांव में टीबी व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोंडागांव में शुक्रवार को टीबी एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के दिशा-निर्देशन में टीबी मुक्त कोंडागाँव के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को टीबी व स्वास्थ्य जागरूकता के लिये स्वास्थ्य जांच कर टीबी स्क्रीनिंग किया गया।