कोंडागांव: मिलावटी दूध की जांच के लिए जिले के 5 डेयरी दुकानों से लिए गए दूध और दुग्ध उत्पादों के नमूने
मिलावटी दूध व उससे बनने वाले उत्पादों की जांच हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नमूना संकलन की कार्यवाही की जा रही हैं।शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठानों से 5 नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।जिसमें मनोज डेयरी से दही,गुप्ता डेयरी व बाबा इन्टरप्राइजेस से पनीर,देवांगन मिल्क पार्लर BDFदही,कृष्णा डेरी से दूध का नमूना संकलित किया गया