कोंडागांव: खेत से वापस आ रहे हैं साइकिल सवार युवक को मालगांव में छोटा हाथी वाहन ने मारा टक्कर, वाहन छोड़ कर मौके से चालक हुआ फरार
कोंडागांव जिले के माल गांव में आज शाम एक छोटा हाथी वाहन ने खेत से वापस आ रहे हैं साइकिल सवार ग्रामीण युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक का एक हाथ एवम शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार वाहन चालक घटना के बाद घटनास्थल पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।