कोंडागांव: वृद्धाश्रम कोंडागांव में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
समर्पण वृद्धाश्रम कोंडागांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा-निर्देशन में हाई रिस्क ग्रुप में आने वाले वृद्धाश्रम के लोगों का स्वास्थ्य जांच कर टीबी स्क्रीनिंग और काउंसलिंग किया गया।इस शिविर का मूल उद्देश्य यह है कि समय-समय पर वृद्धाश्रम में निवासरत करने वाले के लिए स्वास्थ्य जांच हो।