कोंडागांव: राष्ट्रीय जुडो चौम्पियनशीप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हेमबती नाग का कलेक्टर ने किया सम्मान
कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा 6 जनवरी से 11 जनवरी तक चल रहे पंजाब लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक के साथ 10 हजार का चेक प्राप्त करने वाली स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तहसीलपारा की कक्षा 10 वीं की छात्रा हेमबती का सम्मान किया।उन्होंने हेमबती नाग को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी।