सोरांव: सोरांव इलाके में युवती के अपहरण का आरोप, परिजनों ने गांव के युवक पर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
सोरांव थाना क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके परिवार पर बेटी का अपहरण करने तथा विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 20 वर्षीय बेटी परिवार के साथ खेत से भूसा लेकर लौट रही थी।