बिंदकी: बिंदकी कस्बे में मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रदर्शनी का आयोजन, लगाए गए पोस्टर व योग के लाभ बताए गए
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को दिन में 1:30 बजे मेंटल वेल बीइंग हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में योग करने और उससे होने वाले लाभ के बारे में विभिन्न प्रकार के पोस्टर लगाए गए थे। प्रधानाचार्या किरण सचान ने योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे तनाव कम होता है।