टीकमगढ़: ग्राम पंचायत देरी के सडोरी में अवैध बोरवेल करते हुए तहसीलदार ने बोरिंग मशीन पकड़ी
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विवेक श्रोत्रिय द्वारा टीकमगढ़ जिले के संपूर्ण क्षेत्र एवं परिसीमा को मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत नवीन हैण्डपंप का खनन प्रतिबंधित किया गया है। इसीक्रम में आज तहसीलदार गोविन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत देरी के अंतर्गत ग्राम सडोरी में बोरिंग मशीन को अवैध रूप से बोरवेल करते हुए पकड़ा गया।