टीकमगढ़: बड़माड़ई गांव में परिवार के लोगों ने एक महिला के साथ की मारपीट, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया ज़िला अस्पताल
टीकमगढ़ जिले के बड़माड़ई गांव में एक महिला के साथ बुधवार को मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम सीमा वंशकार बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला को परिजन से उधारी के पैसे चाहिए थे तब उसने पैसे मांगे तो जेठ जेठानी ससुर ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई।108 एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया है।