टीकमगढ़: बड़ागांव खुर्द गांव में सांप काटने से वृद्ध की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव 4खुर्द गांव में बुधवार को एक वृद्ध को सांप ने काट लिया। वृद्ध का नाम दरू अहिरवार निवासी बड़ागांव खुर्द बताया गया है। परिजन ने बताया कि वृद्ध गांव में अपने एक घर से दूसरे घर जा रहा था रास्ते में अचानक उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वृद्ध का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।