टीकमगढ़: गोर गांव: कुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के गोर गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव कुएं में मिला है। मृतक का नाम रामसेवक कुशवाहा निवासी गोर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी तलाश करने पर वह नहीं मिला। आज व्यक्ति का शव गांव के ही एक कुएं में मिला है। पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा गया है।