टीकमगढ़: हतेरी गांव में जल सहेलियों ने किया श्रमदान, बारगी नदी घाट की सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 100 दिन श्रमदान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए परमार्थ संस्था द्वारा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत हतेरी में जल सहेलियों ने महादेव घाट (बारगी नदी) पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।