पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज 4100 रुपए पर स्थिर, 6 दिन बंद रहेगी,19 हजार कट्टों की आवक से लगी ट्रैक्टरों की लंबी कतार
पोलायकलां। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज के भाव स्थिर रहे। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 4100 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मंडी प्रभारी ने शाम 4 बजे जानकारी दी।मंडी में प्याज की करीब 19 हजार और लहसुन की 3500 कट्टों की आवक हुई। व्यापारियों के अनुसार बीते आठ दिनों से भाव में खास तेजी नहीं आई है। 25 से 30 सितंबर तक अवकाश व बैंक हड़ताल के कारण मंडी बंद रहेगी। मंडी 1 अ