कुंडा: कुंडा के सुजौली में विधायक विनोद सरोज ने पीड़िता से मिलकर राजा भैया के निर्देश पर न्याय का भरोसा दिलाया
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के निर्देश पर रविवार शाम 5 बजे बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने सुजौली गांव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता व परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने