हनुमानगढ़: जिले में निजी अस्पतालों में रेट लिस्ट नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई, सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश
निजी अस्पतालों में मरीजों को इलाज और जांचों की दरों की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी निजी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को चिकित्सा सेवाओं, जांचों व प्रक्रियाओं की शुल्क सूची हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करनी होगी।