#रींगस में बड़ा सड़क हादसा, 20 श्रद्धालु घायल
सीकर जिले के रींगस में NH-52 पर नदी पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 20 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।