देहरादून क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी काजल के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति, धीरज पंवार ने स्वयं सुबह करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी और उसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से फरार हो गया। मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Dehradunpolice